शिमला, 20 अक्तूबर : विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा एक सप्ताह के भीतर अपना विजन डॉक्यूमेंट जनता के बीच लेकर आएगी। भाजपा ने इस बार विजन डॉक्यूमेंट के लिए सुझाव मत पेटी और पोर्टल के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे थे। जिसमें 20,000 सुझाव मत पेटी जबकि 5000 सुझाव पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। सभी सुझावों का समावेश करके भाजपा एक हफ्ते के भीतर अपना विजन डॉक्यूमेंट जनता के बीच में रखने जा रही है।
भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने शिमला में बताया कि भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट के लिए हर वर्ग से अलग-अलग सुझाव आए है। युवा, महिलाएं, कर्मचारी, किसान बागवान सहित हर वर्ग ने अपने-अपने सुझाव दिए है। इन सुझावों को भाजपा अपनी दृष्टि पत्र में शामिल करेगी। आम जनता के हित में विजन डॉक्यूमेंट बनाएगी।
महिलाओं के सशक्तिकरण, प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने और रोजगार के अवसर पैदा करने से संबंधित अनेक सुझाव आए है। जबकि कर्मचारियों की तरफ से ओपीएस बहाली को लेकर भी सुझाव मिले है। जिनका समावेश करके एक भीतर के अंदर भाजपा अपना दृष्टि पत्र जारी करेगी।