पांवटा साहिब (भीम सिंह): औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में स्थित ऐल्डर फार्मास्युटिकल कंपनी कर्मचारियों को शोषण कर रही है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, न ही उनके अधिकारों की कंपनी कोई टेंशन ले रही है। पत्रकार वार्ता में मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा है कि ऐल्डर फार्मास्युटिकल कंपनी गोंदपुर में स्थित है जो कि काफी लंबे अरसे से मजदूरों को शोषण कर रही है। उनका कहना है कि कंपनी में जो कर्मचारी पिछले 10 वर्षो से कार्यरत है। परन्तु कंपनी समय पर कभी भी इन कर्मचारियों का वेतन नहीं दे रही है, जिस कारण कर्मचारियों में कंपनी के प्रति रोष है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी न तो ईएसआई नम्बर और न ही पीएच नम्बर दे रही है। कंपनी कर्मचारियों के वेतन में कोई भी इन्क्रीमेंट नही लगा रही है। कंपनी में 58 कर्मचारी कार्यरत है। जब पिछलों दिनों इन कर्मचारियों ने एचआर डिपार्टमेंट से वेतन के बारे में कहा तो उन्होनें कर्मचारियों को वेतन देने से सीधा मना कर दिया और कहा जो करना है वो कर लो कंपनी वेतन अभी नही दे सकती। जिससे कि इन कर्मचारियों के खर्चे का कोई भी प्रावधान कंपनी नही कर रही है। कर्मचारियों का कहना है जब सभी डियूटी करने गए तो कंपनी ने गेट पर नोटिस लगा दिया कि कंपनी को बंद कर दिया गया है। ऐल्डर फार्मास्युटिकल कंपनी के कर्मचारी विपिन, विनोद कुमार, सुलतान, प्रमोद कुमार, सुरेन्द्र सिंह, सतिन्द्र सिंह, और अनिल कुमार ने कहा कि 26 मार्च को एसडीएम पांवटा व श्रम अधिकारी को कंपनी की इन नीतियों के बारें में ज्ञापन सौपेंगे।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने