रामपुर बुशहर (एमबीएम न्यूज़) : भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल की एक बैठक शुक्रवार को यहां हुई जिसमें ग्राम केंद्र अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष अजय श्याम की उपस्थिति व मंडलाध्यक्ष शशि भूषण श्याम की अध्यक्षता में संपंन हुई। बैठक में पूर्व प्रत्याशी प्रेमसिंह द्रैक भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष अजय श्याम ने पत्रकारों को बयान में कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में प्रर्वतन निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 8 करोड़ रूपये की संपत्ति कब्जे में लेने का अर्थ है कि मुख्यमंत्री व उनका परिवार सीधे तौर पर अवैध संपति के मामले में संलिप्त है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण इतिहास में उन्हें वीरभद्र नहीं बल्कि वीरभष्ट के नाम से जाना जाएगा। श्याम ने कहा कि मुख्यमंत्री को जांच पूर्ण होने एवं न्यायपालिका से दोषमुक्ति तक नैतिक आधार पर त्याग पत्र देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए धूमल परिवार पर झूठे मुकद्दमे बनवाए। जबकि प्रो. प्रेमकुमार धूमल ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति को सरकार द्वारा जब्त किए जाने संबंधी कानून बनाकर पारदर्शिता का परिचय दिया था। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ पर आम जनता को मुद्रा बैंक, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता पहुंचाए।
6 को स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा
भाजपा मंडल रामपुर 6 अप्रैल को रामपुर में स्थापना दिवस मनाएगी। इस मौके पर शोभायात्रा निकालेगी जाएगी। वहीं डॉ. अंबेडकर जयंती पर रामपुर भाजपा सामरता दिवस मनाएगी जिसमें देश की अखंडता के लिए हवन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपाईयों को भी स मानित किया जाएगा।