मंडी, 13 मार्च : जिला में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या हिमाचली कलाकारों के नाम रही। पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ जिला के अन्य विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
जयराम ठाकुर ने दीप जलाकर पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत रूप से आगाज किया। मेला समिति की तरफ से डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने मुख्यमंत्री को शॉल, टोपी और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन देर रात 12 बजे तक किया गया।
यह संध्या पूरी तरह से हिमाचली कलाकारों के नाम रही। पहाड़ी गायक सुनील मस्ती और एसी भारद्वाज ने रात 12 बजे तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दर्शक पहाड़ी गानों पर झूमते हुए नजर आए।