चौपाल, 27 फरवरी : बीते रोज विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा राज्यपाल के साथ किये गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ भाजपा द्वारा चौपाल बाजार में विरोध रैली निकालकर नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के विधायक मुकेश अग्निहोत्री का पुतला फूंका गया।
चौपाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि संविधान का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। बीते कल राज्यपाल के साथ किये गए अभद्र व्यवहार ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है।
बलवीर वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कि सर्वोच्च सभा में कांग्रेस पार्टी के विधायको ने निंदनीय कार्य किया है जिस के लिए उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। जो काम बीते कल नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों ने किया है वो प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है। हिमाचल प्रदेश के राजनैतिक इतिहास में ऐसा कभी पहले कभी नहीं हुआ था।
इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक पनाइक, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा, महामंत्री प्रताप शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, एफएसी चेयरमैन शशि चौहान, देवदत्त शर्मा, सेवानिवृत प्रिंसिपल लायक राम शर्मा, दौलत राम नंटा आदि उपस्थित रहे।