नाहन, 18 फरवरी : उच्चशिक्षा विभाग से बतौर अधीक्षक ग्रेड-2 सेवानिवृत सुषमा परमार का वीरवार सुबह निधन हो गया है। 60 वर्षीय दिवंगत सुषमा परमार ने शिक्षा विभाग में जमटा से अपनी सेवाएं शुरू की थी। करीब अढ़ाई साल पहले उच्चशिक्षा विभाग से रिटायर हुई थी। परिवार पांवटा साहिब में सैटल है। पारिवारिक जानकारी के मुताबिक करीब 8-9 दिन से ठंड लगने की वजह से अस्वस्थ चल रही थी। वीरवार सुबह उन्हें नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। रैफर करने से पहले कोविड टैस्ट भी हुआ था। इसकी रिपोर्ट की इंतजार परिवार कर रहा है।
पति रामराज परमार ने बताया कि वीरवार सुबह अंतिम सांस ली। उधर, शिक्षा विभाग की सेवानिवृत कर्मचारी के अचानक स्वर्गवास पर शोक की लहर है। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने ईश्वर से दुखद घड़ी में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की अपील की है। संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश विश्नोई, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, महासचिव तारा चंद, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र सूरी, प्रकाश चंद, नरेश कुमार, रजनीश शर्मा, मुकेश कुमार, नागेश, चंद्रकला, बबीता, अर्चना, अशोक राणा, रमेश ठाकुर, आशीष व सुरेंद्र इत्यादि ने दिवंगत आत्मा के लिए अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
मिलनसार व हंसमुख स्वभाव की सुषमा परमार के अकस्मात निधन पर शिक्षा विभाग के उप निदेशक कार्यालयों में भी शोक की लहर है। उधर प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड-2 अलका महेंदू्र ने गहरा शोक प्रकट करतेे हुए कहा कि वो समूचे विभाग में अपने व्यवहार के चलते सबकी पंसदीदा कर्मचारी रही हैं।