हमीरपुर, 14 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश राज्य का पूर्व राज्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश सरकार इसका सेलिब्रेशन करने जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बीते 50 वर्षो में हुए विकास कार्यों को लेकर हमीरपुर के साथ-साथ प्रदेशभर की अन्य जिलों में इन दिनों सरकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण दीवारों पर हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था, इसी दिन हिमाचल देश का 18 वां राज्य बना था। इसी उपलक्ष में प्रदेश सरकार द्वारा पेंटिंग बनाई जा रही है।
देश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी दीवारों पर संस्कृति एवं इतने वर्षो में हुए विकास कार्य को लेकर पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले बाहरी राज्यों से घूमने वाले पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों को भी यहां की संस्कृति देखने का मौका मिल सके। सुजानपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर वाली दीवार पर इन दिनों विशेष पेंटिंगस बनाई जा रही है, जिसमें यहां के पर्यटन स्थलों, सुंदर मंदिरों ,यहां की सांस्कृतिक विरासत, यहां पाए जाने वाले सुंदर पक्षियों की फोटो भी दीवारों पर उकेरी जा रही है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी दीवारों पर जल्द ही यहां की पेंटिंग नजर आएगी। जिसमें राज्य का इतिहास बताने के साथ-साथ स्थानीय शहर सुजानपुर की संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी।
दीवार पर मंदिरों के फोटो के साथ साथ यहां की विरासत भी दर्शाई जा रही है।
सुजानपुर जोकि महाराजा संसार चंद की राजधानी रहा है द्वारा यहां पर उनके द्वारा सुंदर मंदिर बनवाए गए थे जोकि फोटो के माध्यम से दीवारों पर उकेरी जा रही है। इसके अलावा सुजानपुर के पीतल के बर्तन बहुत मशहूर रहे हैं। हाथों से बनाई जाने वाली चरोटियां अब भी लोगों के घरों में शादी ब्याह आदि फंक्शन में खाना बनाने के लिए प्रयुक्त होती है। चरोटियोँ के फोटो भी दीवारों पर दर्शाए गए हैं , जिससे कि यहां की नई पीढ़ी को पुरानी विरासत के बारे में पता चल सकेगा और यहाँँ आने वाले सैलानियों को भी इसकी जानकारी मिल पाएगी।
25 जनवरी 2021 को प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से दीवारों पर यहां की विरासत को दर्शाया जा रहा है। यह पेंटिंग का कार्य शहर की अन्य दीवारों पर भी किया जाएगा।
शिल्पी बेकटा।