मंडी, 14 दिसंबर : मंडी में पंचायत समितियों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने 11 पंचायत समितियों के अध्यक्ष पद का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक 11 में से 6 पंचायत समितयों में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।
पंचायत समिति चौंतड़ा व गोपालपुर का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला, बल्ह पंचायत समिति का अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, और सदर, गोहर तथा द्रंग पंचायत समिति का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
वहीं धर्मपुर पंचायत समिति का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति, जबकि करसोग, सुन्दरनगर, सराज तथा बालीचौकी पंचायत समिति का अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है।