सोलन: औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) बीबीएन (BBN) में प्रवासी मजदूरों (migrant workers) के संक्रमित मिलने का मामला जारी है। ताजा मिले 10 मामलों में से अधिकतर प्रवासी ही हैं। जानकारी के मुताबिक पहले से पाॅजिटिव पाई गई महिला की बेटी भी पाॅजिटिव आई है। इसके अलावा मुरादाबाद से बद्दी पहुंचे 28 व 26 साल के युवकों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। दोनों ही लैब टैक्नीशियन का काम करते हैं। वो संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Qaurantine) पर हैं।
इसके अलावा 27, 24 व 18 वर्षीय व्यक्ति 8 जुलाई को बिहार (Bihar)से आए थे। विभाग के मुताबिक तीनों को ही फैक्टरी द्वारा क्वारंटाइन किया गया था। इसके अलावा एक संक्रमित 6 जुलाई को मुरादाबाद से पहुंचा था। उधर 27 साल के दो व्यक्ति कंपनी के ही गैस्ट हाऊस में क्वारंटाइन पर थे। एक 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एमके गुप्ता ने पुष्टि की है। अब सोलन में संक्रमितों का आंकड़ा 188 हो गया है, जबकि एक्टिव मामले 85 हैं।
MBM NEWS की ताजा खबरों के लिए आप JOIN कर सकते है हमरा WHATSAPP GROUP https://chat.whatsapp.com/I9VS2xP8W3nIic0xtLvLFd
Latest
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर
- कांगड़ा से आनंद शर्मा व हमीरपुर से सतपाल रायजादा होंगे कांग्रेस के योद्धा