मंडी : पुलिस की एसआईयू टीम ने सौली खड्ड में एक व्यक्ति को 484 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मामला सदर पुलिस थाना को सौंपा गया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस चरस खेप को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू मंडी के एएसआई के शेर सिंह शुक्रवार सुबह सात बजे सौली खड्ड में गश्त पर थे। इस बीच पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति हड़बड़ा गया और ट्रक के पीछे छिपने की कोशिश की। शातिर ने पुलिस को आता देख एक कैरी बैग फेंक दिया। जिस पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस टीम ने कैरी बैग व आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर कैरी बैग से 484 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर आरोपी विद्यासागर पुत्र लेखराम निवासी छुछल डाकघर रोपा तहसील पधर जिला मंडी को हिरासत में लिया गया। सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद यह मामला सदर पुलिस थाना के हैडकांस्टेबल विशाल को सौंपा गया है।
इस संबंध में एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान जारी है।
Latest
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री