सोलन: शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर सतीश आनंद की मां सुदेश आनंद का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थी। बड़ी संख्या ने लोगो ने अंतिम संस्कार उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए। स्व. सुदेश अपने परिवार के साथ 1947 में विभाजन के समय सोलन आई थी। उनके पिता क्षेत्र के नेता रहे। विभाजन के बाद वह अपने पति के साथ सोलन में तत्कालीन बघाट में आश्रय और आजीविका खोजने के लिए पहुंची थी।
सलोगड़ा शिविर में शरणार्थी के रूप में आए थे और वहां से एक छोटे से कपड़े की दुकान से कारोबार शुरू किया, जिसे अब आनंद काम्प्लेक्स के नाम से जाना जाता है। वह अपने पसंदीदा गायन और हंसमुख प्रदर्शन के लिए लोकप्रिय थी। शहर की मनमोहिणी ‘बीजी’ थीं, जिन्होंने उस जगह को एक गांव से लेकर सक्रिय और विस्तार वाले शहर तक बढ़ते देखा।
स्व. सुदेश अपने पीछे चार बच्चों- सतीश आनंद, अशोक आनंद, नीलम भसीन, भारती साहनी और संगीता साहनी और छह पोते-पोतियों को छोड़ गई हैं। शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीके खोसला ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने जीवन में परिवार के पालन में बहुत संघर्ष किया।
Latest
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ‘हार्मनी ऑफ पाइन्स’ द्वारा रचित चुनावी थीम सॉन्ग लॉन्च
- मंडी में 709 ग्राम चरस सहित कार सवार दो व्यक्ति काबू
- इलेक्शन क्विज ऐप लांच करने वाला हिमाचल का पहला जिला बना कांगड़ा
- उत्तराखंड की सीमा पर सिरमौर में यहां जान हथेली पर रख सफर करते है यात्रीगण
- संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों के लिए चौथे दिन 18 नामांकन दाखिल