शिमला : भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को शिमला के प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में शिमला जिला के चुनाव अधिकारी एवं वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। रवि मेहता को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। रवि मेहता की संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। मेहता वर्तमान में कैलाश परिषद के उपाध्यक्ष हैं। भाजपा नेता प्रमोद ठाकुर, राजिंदर चैहान, विजय परमार और संजय सूद अध्यक्ष पद की दौड़ में थे। चुनाव अधिकारी सूरत नेगी ने बताया कि सभी नेताओं से चर्चा करके जिला शिमला के अध्यक्ष पर सबकी सहमति बनाई गई है।
उन्होंने बताया कुल 10 कार्यकर्ताओं के नाम आए सामने आए थे। जिसमें से 5 कार्यकर्ताओं को शॉर्टलिस्ट किया गया था। उसके बाद सभी भाजपा नेताओं से संवाद किया गया और सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सहमति से भाजपा शिमला जिला का अध्यक्ष कैलाश फेडरेशन के उपाध्यक्ष रवि मेहता को घोषित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष रवि मेहता ने सभी प्रदेश ने नेतृत्व एवं उपस्थित नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा हमे पार्टी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। पार्टी का नेतृत्व जिस प्रकार की जिम्मेदारी देगा। उसको पूर्ण रूप से हम पूरा करेंगे पूर्व में भी पार्टी ने मुझे विभिन्न दायित्व पर कार्य करने का अवसर दिया है और उन दायित्वों पर मैंने पूर्ण काम किया है।
उन्होंने कहा भाजपा में सब काम सामूहिकता से किए जाते हैं और आने वाले समय में भी जो भी निर्णय भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला में लिए जाएंगे वह सामूहिक रूप में लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला जाएगा और भाजपा के काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व भाजपा जिला शिमला की कार्य करने में कार्य किया है उसी प्रकार से एक कदम बढ़कर कार्य करेंगे।
Latest
- विस चुनाव में पांवटा साहिब में निर्दलीय प्रत्याशी रहे मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल
- हमीरपुर : शिक्षाविद व समाजसेवी हरी चंद लखनपाल का 86 वर्ष की आयु में निधन
- ऊना : ISBT में 52 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- सिरमौर की नातिन बतौर उपमुख्यमंत्री पहली बार पहुंचेगी नाहन, भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन…
- धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री