कुल्लू : जिला कुल्लू पुलिस ने एक बड़ी चरस के खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने सैंज घाटी से तीन लोगों के पास से 5 किलो 679 ग्राम चरस बरामद की है। तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक युवा ने गुप्त सूचना दी थी कि कुछ लोग घाटी में चरस की समगलिंग कर रहे हैं। जिसके चलते डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास और एएसआई सुनील सांख्यायन अपनी टीम के साथ सैंज घाटी में नाकेबंदी किए हुए थी।
इस दौरान तीन लोगों को उन्हें संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होते हुए देखा तो उनके ठिकानों पर जब पुलिस ने रेड की तो उनके पास से 5 किलो 679 ग्राम चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकडे़ गए लोगों में कौल सिंह पुत्र संगत राम, कृष्ण चंद पुत्र चैनू राम, चेत राम पुत्र हफीर् राम निवासी वागी कसाडी सैंज शामिल है।
Latest
- शिमला : बजट मिलने के बाद भी खर्च नहीं हो रहा रोड सेफ्टी क्लब का पैसा
- हिमाचल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत,14 साल की छात्रा को दिखाई अश्लील वीडियो
- अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी सुंदरनगर में बोली भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत
- कांगड़ा : नारा लेखन में कविता व पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल