नाहन : पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की जामुन की सेर पंचायत में एक महिला की जहर निगलने से मौत हो गई। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 25 वर्षीय अनिता ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में महिला के परिजन उसे सिविल अस्पताल सराहां लेकर आए, जहां से उसे गंभीर हालत में डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रैफर किया गया।
मगर महिला ने नाहन पंहुचने से पहले ही रास्ते में दम तोड दिया। नाहन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पच्छाद पुलिस द्वारा नाहन अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत की पुष्टि एसएचओ पच्छाद अशोक नेगी ने की है।