एमबीएम न्यूज/नाहन
जलाल पुल पर रविवार को मीनू कोच बस हादसे के घायल जरग के रहने वाले 20 वर्षीय दुर्गेश ने पीजीआई में बीती शाम दम तोड़ दिया। हादसे से मिले जख्मों को नाहन कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहा दुर्गेश नहीं सह सका। इसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या 10 पहुंच गई है। बस में सवार 9 यात्रियों ने हादसे के चंद घंटों में ही दम तोड़ दिया था, जबकि 51 घायल हुए थे।
20 वर्षीय दुर्गेश के निधन से सहपाठी व गांव सदमे में है। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान दुर्गेश को छाती में चोटें आई थी। गौरतलब है कि नाहन-श्री रेणुका जी मार्ग पर ददाहू के जलाल पुल पर बस रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी थी। हादसे की वजह तेज रफ्तारी बताई जा रही है। ऐसा भी माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण काफी दूरी तक हवा में उछलने के बाद बस नीचे गिरी। उधर श्री रेणुका जी पुलिस ने दुर्गेश की मौत की पुष्टि की है।
Latest
- पंजाब सीमा पर हादसा, कैंटर ने कुचले 6 वाहन…पुलिस कांस्टेबल की मौत
- अपने परिवार में अंधेरा लेक़िन एक और परिवार को रोशनी दे गए दिवंगत विक्कू
- आरोपी मौत मामला : जांच अधिकारी समेत पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
- भाई राहुल ने बहन प्रियंका गांधी को सौंपी वायनाड सीट, पहली बार लडेंगी लोकसभा का उप चुनाव…..
- जगत सिंह नेगी ने पूह को दी 11 करोड़ की सौगात, सड़क व पेयजल योजना का शिलान्यास