एमबीएम न्यूज़/ऊना
थाना हरोली के तहत कांगड़ में 18 वर्षीय नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर नव विवाहिता को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसकी तबीयत में सुधार आया है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। Demo pic
जानकारी के मुताबिक हरोली क्षेत्र की कांगड़ निवासी नवविवाहिता ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। बिगड़ती तबीयत देख परिजन तुंरत महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गए। जहां पर उपचार के दौरान महिला की तबीयत में सुधार आया है। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
Latest
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर
- कांगड़ा से आनंद शर्मा व हमीरपुर से सतपाल रायजादा होंगे कांग्रेस के योद्धा
- कांगड़ा : बलवंत सिंह व अजय कुमार सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त