एमबीएम न्यूज़ /शिमला
सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्री के खिलाफ अभद्र व अश्लील टिप्पणियां करना पूर्व सीपीएस नीरज भारती को मंहगा पड़ गया। महिला नेत्री की शिकायत पर ढली थाना पुलिस ने आज नीरज भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर महिला नेत्री की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।
जानकारी अनुसार शिकायत में कहा गया है कि नीरज भारती ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र व अश्लील टिप्पणियां की हैं। इससे वो आहत हुई हैं और ऐसा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
शिकायकर्ता महिला प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में पदाधिकारी हैं और अभद्र व अश्लील टिप्पणियों से आहत होने पर उन्होंने एसपी शिमला से शिकायत की है। डीएसपी (हैडक्वार्टर) प्रमोद शुक्ला ने बताया कि महिला की शिकायत पर नीरज भारती के खिलाफ आज ढली थाना में 354 डी और 509 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा आईटी की सेक्शन 67 भी लगाया गया है। सनद रहे कि अटल जी पर भी पूर्व सीपीएस नीरज भारती टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे हुए है।
Latest
- सीएम सुक्खू ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर किया शोक व्यक्त
- जोगिंद्रनगर में दर्दनाक हादसा… गौशाला में जिंदा जला पिता, बचाने गया बेटा भी झुलसा
- हमीरपुर : जॉगिंग कर रहे युवक को कार से टक्कर मारने के बाद फरार आरोपी ससुराल से गिरफ्तार
- कार्मल कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने ऐतिहासिक रानीताल बाग में चलाया सफाई अभियान
- कुल्लू : खीरगंगा ट्रैक पर कांगड़ा की महिला की मौत