एमबीएम न्यूज़/ऊना
पुलिस थाना अंब के तहत मुबारिकपुर में शॉपिंग करने आई एक महिला के पर्स को शातिरों ने उड़ा लिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दे दी है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मीना कुमारी मुबारिकपुर में स्थित बैंक में करीब 18 हजार रुपए निकलवा कर स्थानीय बाजार में शॉपिंग करने गई। इसी दौरान वह शॉपिंग करने में व्यस्त हो गई। इसी बीच किसी युवक ने उसके पर्स पर हाथ साफ कर दिया।
जब महिला ने दुकानदार के पैसे देने के लिए पर्स देखा तो उसके होश उड़ गए। उसका पर्स गायब था। स्थानीय दुकानदारों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जब सीसीटीवी फूटेज खंगाली तो देखा कि एक 10 वर्ष का लड़का उसका पर्स लेकर जा रहा है।
यह लड़का कौन है, इसका अभी खुलासा नही हो पाया है। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। उधर, डीएसपी मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल