एमबीएम न्यूज़/चंबा
उपमंडल डलहौजी में विद्या कॉटेज निवासी एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। यह वाक्या रविवार को प्रकाश में आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला का शव कम्बल में लपेटा हुआ पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी सुबीर कुमार निवासी विद्या कॉटेज डलहौजी के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार महिला शनिवार रात करीब दस बजे अपने कमरे सोने गई थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे महिला का बेटा अमित कुमार जालंधर से आया और उसी कमरे में सो गया। सुबह करीब छह बजे जब अमित कुमार की आंख खुली तो उसकी माँ कमरे में नही थी। अमित ने अपनी मां की तलाश शुरू की कुछ देर बाद अमित ने पाया कि उसकी माँ अपने पड़ोसियों की छत से फैली सरिया के साथ लटक रही थी। अमित जोर-जोर से रोने लगा। अमित की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
डलहौजी थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और महिला के बेटे के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मौके पर जांच की लेकिन को सुराग नही लगा। पुलिस ने इस मामले में धारा-174 के तहत कार्रवाई की है। एसपी डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस जांच कर रही है।