एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
कलैहली महिला हत्याकांड मामले में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा लिए हैं। फोरेंसिक टीम महिला के शव को फोरेंसिक जांच के लिए मंडी ले गई है। जबकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हत्या किसने की पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घर के नजदीक मिला महिला का शव
फिलहाल, मंडी से आई फोरेंसिक टीम ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर मंडी स्थित लैब के लिए भेज दिया है, जहां महिला के शव की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि वीरवार को कलैहली में महिला की हत्या हुई थी, लेकिन हत्या किसने की उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार कलैहली गांव की एक 34 वर्षीय महिला भावना का शव खून से लथपथ घर से करीब 20-25 मीटर दूरी पर एक निर्माणाधीन भवन के बरामदे में लहूलुहान हालत में मिला था। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या हुई है और महिला की हत्या करने वाला घटनास्थल से फरार हो गया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस इसकी गहना से छानबीन कर रही है।
Latest
- सतीवाला पहुंची राजस्थान की उप मुख्यमंत्री, डाॅ. बिंदल ने सुक्खू सरकार को बताया काॅमेडियन
- नाहन : 10वीं के परिणाम में छाए करियर अकादमी के छात्र, 12 ने झटके 95% से अधिक अंक
- डॉक्टर बनना चाहती है हिमाचल में 10वीं की टॉपर रिद्धिमा शर्मा
- उत्तराखंड न्यायिक सेवा में हिमाचल के विशाल ठाकुर ने किया टॉप
- मुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा