नाहन (एमबीएम न्यूज़): बडू सहिब – खैरी के मध्य क्षेत्र में एक मारुती 800 (कार नंबर HP-16-1929) गिरी नदी में गिर गई। यह हादसा प्रातः करीब नौ बजे हुआ। दुर्घटना में एक युवक व दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चिकित्सा के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से राजगढ़ हॉस्पिटल पहुँचाया गया।
स्थानीय निवासी विक्की ने बताया की यह कार बडू साहिब के साथ लगते क्षेत्र माङ्ग निवासी हेमंत शर्मा की है, तथा इस वाहन में दुर्घटना के वक्त उनका लड़का, एक स्कूली छात्रा सहित एक अन्य लड़की भी सवार थी, इन तीनों को गंभीर छोटे आई है।
खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी देवी ने बताया की इस सम्बन्ध में जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।