नाहन (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिलाई विधानसभा से ताल्लुक रखने वाले सुनील चौहान को जिला कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया का प्रभारी फिर नियुक्त किया है। चौहान का कहना है कि सिरमौर के कांग्रेसी नेताओं की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। चौहान का कहना है कि हिमाचल में 40 लाख के करीब लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
लिहाजा सोशल मीडिया सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कारागार टूल है। उनका यह भी कहना है कि आज के इस युग में तकरीबन 70 फीसदी आबादी सोशल साइटों से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। नाहन से बलराज कश्यप व राजकुमार कश्यप को संयुक्त जिम्मेदारी दी गई है। रेणुका जी कांग्रेस की बागडोर विनोद ठाकुर संभालेंगे।
इसी तरह शिलाई से अरुण ठाकुर व वीरेंद्र चौहान को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी पार्टी ने दी है। कफोटा से रवि ठाकुर के साथ प्रदीप शर्मा, पच्छाद से मोनी ठाकुर के साथ सुधीर ठाकुर व पांवटा साहिब से विशाल वालिया के साथ रजत शर्मा को सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया गया है।