सोलन (एमबीएम न्यूज़) : नालागढ़ में आयोजित कांग्रेस पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में नालागढ़ कांग्रेस की गुटबाजी फिर मुखर हुई। गुटबाजी के चलते लखविन्द्र राणा व हरदीप बावा के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी जिससे माहौल इतना गर्मागया कि एक गुट ने वॉक आऊट कर दिया जिन्हें जिलाध्यक्ष द्वारा समझा-बुझा कर वापिस बैठक में लाया गया।
वीरवार को आयोजित कांग्रेस की जिलास्तरीय बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक लखविंद्र राणा,चेयरमेन हरदीप बावा, नालागढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुरेंद्र सेठी, जिला महासचिव अरविन्द गुप्ता, जिप सदस्य उजागर, जिप सदस्य यशवंत बावा,सुरजीत डंडोरा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असीम शर्मा, पार्षद मनोज वर्मा, एचआर धीमान,चनन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा,राहुल चंदेल, एचआर धीमान, केवल भारद्वाज, ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा चांद रानी, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेणु कुमारी, शमीम , बाबु संसारी लाल, पिंकी राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर बोलते हुए राहुल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढाया ओर कहा कि अपनी भाषा पर संयम रखे ओर पार्टी एकता के लिए काम करें। उन्होने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिये कि अनुशानहीनता करने वालों पर कडी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विस चुनावों में जीत सुनिश्चित करने का आहवान किया। उन्होने कहा कि जिला के पांचो विस क्षेत्रों में बैठकों का सिलसिला शुरू किया गया है। ठाकुर ने कहा कि पार्टी एकजुट है ओर आगामी विस चुनावों में कांग्रेस पार्टी रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी।
नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी सुरेन्द्र सेठी ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय बैठकों के बाद पंचायत स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा ताकि कार्यकताओं से सीधा संवाद हो सके। पूर्व विधायक लखविन्द्र राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विशाल समुद्र की तरह है। पार्टी को मजबूत करना हमारा दायित्व है। हमें एक दूसरे पर टिप्पणी करने की बजाय पार्टी हित में कार्य करना चाहिए। उन्होने क्षेत्र में हुए विकास कार्यो का श्रेय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिया ओर कार्यकताओं से आगामी विस चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आहवान किया। उन्होने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही है।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति विशेष की राजनिति से दूर रहे। उन्होने मोजूदा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक क्षेत्र की समस्याओं को विस में उठाने में असफल रहे हैं। जबकि उन्होने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में अथाह विकास करवाया है। चेयरमेंन हरदीप बावा ने कहा कि कुछ लोग फील्ड में न जाकर अपनी ही पार्टी के लोगों पर टिका टिप्पणी करते है , जिससे की पार्टी छवि खराब होती है। उन्होने कहा कि जब से वह अध्यक्ष बने है पांच हजार परिवारों को बोर्ड से जोड कर एक लाख सदस्य बनाएं है। उन्होंने कहा कि मैने प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया है वहीं बोर्ड द्वारा पंजीकृत परिवारों को बोर्ड द्वारा दी जा रही सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। क्षेत्र के विकास के लिए करोडों रूपये खर्च किये है। बावा ने कहा कि कई लोगों को अपनी पार्टी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य पचा नही रहे है। उन्होने कहा कि टिकट के लिए आवेदन करना अच्छी बात है लेकिन पार्टी का सहयोग करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी एकजुटता का पाठ पढाया ओर भाजपा की नाकामियों को उजागर किया।