शिमला (एमबीएम न्यूज): ठियोग में 15 वर्षीय किशोरी से दुराचार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे। इसमें से केवल एक ने ही दुराचार को अंजाम दिया। पुलिस ने 28 वर्षीय संदीेप शर्मा निवासी तियाली व 21 वर्ष संदीप उर्फ रिंकू निवासी बगाली को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कार चालक की तलाश है।
जानकारी के मुताबिक वारदात में तीन लोग 15 साल की किशोरी को अगवा कर ले गए थे। इसमें गाड़ी का भी इस्तेमाल हुआ है। तीसरे आरोपी की पुलिस को तलाश है। ठियोग पुलिस ने 363, 366ए, 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
एसपी डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश है। एसपी के मुताबिक एक आरोपी द्वारा ही दुराचार की बात सामने आई है, लेकिन जांच जारी है।