शिमला (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचएएस व एलाइड के 26 पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में मनमोहन सिंह ने एचएएस की परीक्षा में टॉप किया है। जबकि मनीष कुमार सोनी को दूसरा व पूनम को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
इस परीक्षा में आयोग को 43,509 आवेदन मिले थे। 38,384 को प्रारंभिक परीक्षा का पात्र पाया गया। 22,073 ने एचएएस की छंटनी परीक्षा में हिस्सा लिया था। 534 नेे मेन परीक्षा के लिए सफलता अर्जित की थी। इसमें से 393 ने मेन परीक्षा में भाग लिया। अंत में 78 ने साक्षात्कार के लिए जगह बनाई। यह साक्षात्कार 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित हुए।
आयोग के चेयरमैन केएस तोमर ने समयबद्ध सीमा में परीक्षा परिणाम जारी करने पर संतोष प्रकट किया है। इस परीक्षा के आधार पर राज्य को 9 एचएएस अधिकारी मिले हैं, जबकि 17 एलाइड अधिकारी चयनित हुए हैं। एचएएस अधिकारियों की सूची में मनमोहन सिंह, मनीष कुमार सोनी, पूनम व हर्ष अमरेंद्र सिंह शामिल हैं। जबकि एचपीएस की सूची में अनिल कुमार, अनिल कुमार (406412), प्रियंका गुप्ता, शक्ति सिंह व रमानंद ठाकुर शामिल हैं।