शिमला (एमबीएम न्यूज़): हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 6 मार्च को प्रारंभ होगा। 9 मार्च (शुक्रवार) को मुख्यमंत्री जय
राम ठाकुर सदन में वितीय वर्ष 2018-19 का बजट प्रस्तुत करेंगे। गुरूवार को सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने बजट सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी। 13वीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र होगा।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2018/02/Budget-300x158.jpg)
अधिसूचना के मुताबिक 6 मार्च सुबह 11 बजे से सत्र आरंभ होगा। बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा और इसमें कुल 17 बैठकें होंगीं। 17 से 25 मार्च तक बजट सत्र में अवकाश रहेगा। बजट सत्र में महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जाएंगे, वहीं दो दिन प्राइवेट मैंबर्स के लिए रखे गए हैं।
बतौर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार प्रदेश का बजट प्रस्तुत करेंगे, क्योंकि वित विभाग भी मुख्यमंत्री के पास ही है।