नाहन, 20 मार्च : शनिवार को नाहन कांग्रेस मंडल ने मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री अजय सोलंकी जी के कुशल नेतृत्व में एक विशाल आक्रोश रैली का सफल आयोजन किया। रैली में अजय बहादुर सिंह ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी विशेष रूप से भाग लिया।
रैली के मुख्य उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार को बढ़ती महंगाई, बढ़ता भ्रष्टाचार, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण, बेरोजगारी, कर्मचारियों का शोषण, अराजकता, सरकारी संपत्ति को बेचना व बैंकों जैसी संस्थाओं का निजीकरण करने व हिंदुस्तान में किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काले कानून के विरोध में किया गया। इन सभी मुद्दों को लेकर जिला दंडाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपा गया।
सोलंकी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पैट्रोल डीजल के दामों के बढ़ने से खाद्य वस्तुओं के दामों में इतनी बढ़ोतरी हो चुकी है कि आम आदमी को दो वक्त की रोटी खाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ किसान 100 से ज्यादा दिनों तक सड़क पर डेरा जमाए हुए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कान में जूँ तक नही रेंग रही। भारतीय जनता पार्टी की जनता विरोधी नीतियों से जो पूरे हिंदुस्तान किसानों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है वो निंदनीय है।
सोलंकी ने कहा कि कोरोना काल में पीपीई किट, सेनेटाइजर घोटाला, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारूति, असोका लेलैंड का उत्पादन, रेलवे का निजीकरण, ONGC, BSNL, HAL, एलपीजी, GST एवम नोटबन्दी जैसे घोटाले जनता के सामने आ चुके है, परंतु सरकार इन घोटालों को छिपाने में लगी हुई है। सोलंकी ने कहा कि सरकारी संस्थाओं, बैंकों का निजीकरण करना जनता को बेरोजगारी के पथ पर ले जा रहा है। आज देश व प्रदेश में बेरोजगार की कतार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
सोलंकी ने आह्वान किया कि इस जनता विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिये जनता तैयार रहें। कांग्रेस पार्टी किसानों, बागवानों, कर्मचारियों, पैट्रोल व डीज़ल के दाम, MSP, मजदूरों व व्यापारियो के पक्ष में जाने के लिए किसी भी स्तर पर तैयार हैं। नाहन कांग्रेस मंडल के कार्यकर्ताओं ने नाहन कांग्रेस भवन से लेकर नाहन बाजार, चौगान, नया बाजार, SDM कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ देखने लायक था।
रैली में मुख्य रूप से ज़िला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेन्द्र ठाकुर, पार्षद राकेश गर्ग, कपिल गर्ग, योगेश गुप्ता ज़िला उपाध्यक्ष, सोहन पुंडीर,राजपूत नरेन्द्र सिंह तोमर,उपमा धीमान महिला ज़िला अध्यक्ष मौजूद रहे।