नई दिल्ली, 4 जनवरी: बहुचर्चित बुली बाई एप्लिकेशन मामले में मुंबई पुलिस के साइबर सैल ने उत्तराखंड की एक युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएनआई के मुताबिक इस मामले में साइबर सैल ने 21 साल के इंजीनियरिंग के छात्र को बैंगलुरू से गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ की जा रही है।
ये ऐसी एप्लिकेशन है, जहां पर नामचीन मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर उनकी बोली लगाई जाती थी। मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ करीब आधा दर्जन धाराओं में मामला दर्ज किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि इस एप्लिकेशन में करीब 100 मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गई थी। साइबर सैल ने ट्विटर से भी इस बारे में जानकारी मांगी थी।