जम्मू, 27 नवंबर: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में घायल हुए सैनिक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने गुरुवार रात पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना कारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।उन्होंने आगे कहा, “दुश्मन की गोलाबारी का हमारे जवानों ने कड़ा जवाब दिया। इस घटना में सूबेदार स्वतंत्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।”
उन्होंने आगे कहा, “सूबेदार स्वतंत्र सिंह एक बहादुर, बेहद प्रेरणादायक और सच्चे सैनिक थे। राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।” शहीद जवान उत्तराखंड का मूल निवासी था
Latest
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित