नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने केंद्र के 30 लाख सरकारी कर्मचारियों (Government employees) को दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है। 30 लाख सरकार के कर्मचारियों के खाते में 3,737 को रुपए के बोनस का भुगतान तुरंत होगा शुरू होगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Minister Prakash Javadekar) ने बताया कि यह राशि सीधे सरकारी कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। कुल मिलाकर 30 लाख कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी राहत है क्योंकि कोरोना संकट में वैसे भी हर कोई परेशानियों से गुजर रहा है। ऐसे में इन कर्मचारियों के लिए यह दिवाली का एक बहुत बड़ा तोहफा साबित होगा।
विजयदशमी या दुर्गा पूजा के पहले ही केंद्र सरकार के 30 लाख नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को 3737 करोड़ के बोनस का भुगतान किया जाएगा, इससे बाजार में मांग बढ़ेगी और फेस्टिवल सीजन में मध्यम वर्ग के हाथ में पैसा होगा : केंद्रीय मंत्री @PrakashJavdekar #CabinetDecisions pic.twitter.com/ONh2XutYki
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) October 21, 2020
केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रॉडक्टिविटी और नॉन-प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Productivity and Non-Productivity Linked Bonus)को मंजूरी दी है। इस घोषणा से 30 लाख नॉन-गजेटेड कर्मचारियों (Non-gazetted employees) को फायदा होगा।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि विजयदशमी या दुर्गा पूजा से पहले ही केंद्र सरकार के 30 लाख कर्मचारियों को 3737 करोड़ रुपये के बोनस का भुगतान तुरंत शुरू होगा।