दिल्ली, 26 जून : केरल (kerala) में भले ही मानसून (monsoon) की एंट्री 8 दिन की देरी से हुई है। मगर उत्तरी भारत (Northern India) में मानसून तय समय से पहले पहुंच गया। हिमाचल (himachal pradesh) में मानसून पहुंचने के साथ ही हमीरपुर, सोलन व मंडी में बाढ़ के हालात बन गए। वाहन, पशु बह गए। कई घरों को नुकसान हुआ।
हमीरपुर और शिमला में जानी नुकसान की भी खबरें हैं। भारी बारिश के चलते पड़ोसी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) में केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) रोक दी गई है। रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले में गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक मूसलाधार बारिश हो रही है। रविवार को सुबह 10.30 बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड (Gaurikund) में यात्रियों को रोक दिया है। राजस्थान (Rajasthan) में इस साल अभी तक सबसे अधिक बारिश होने का समाचार है।
62 साल बाद दिल्ली व मुंबई महानगर में मानसून की एक साथ हुई दस्तक मौसम विभाग के मुताबिक देश के दो महानगरों मुंबई (Mumbai) और दिल्ली (Delhi) में रविवार सुबह मानसून ने एक साथ दस्तक दी। जहां दिल्ली में मानसून दो दिन ही पहुंच गया। वहीं मुंबई में दो हफ्ते देरी से पहुंचा। ऐसा 62 सालों बाद हुआ है। जब दोनों शहरों में मानसून ने एक साथ एंट्री की है। इससे पहले 21 जून 1961 को दिल्ली और मुंबई में मानसून एक साथ आया था।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार मानसून ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। यह अगले दो दिनों में आगे बढ़ेगा।
अनुकूल मौसम प्रणाली के चलते अब यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) लॉ प्रेशर सिस्टम बन रहा है। जिसके असर से हिमाचल, उत्तराखंड व पश्चमी उत्तर प्रदेश में 4-5 दिनों तक भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।