• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / गणतंत्र दिवस हिंसा : दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस हिरासत

गणतंत्र दिवस हिंसा : दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस हिरासत

February 9, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नई दिल्ली, 9 फरवरी : दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में आरोपी पंजाबी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सिद्धू को तीस हजारी कोर्ट में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रज्ञा गुप्ता के समक्ष पेश किया गया था। पुलिस ने आरोपी के लिए 10 दिनों की हिरासत मांगी थी, जिसका सिद्धू के वकीलों ने विरोध किया था।गणतंत्र दिवस हिंसा : दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस हिरासत

पुलिस ने इस आधार पर उसकी रिमांड मांगी कि मुंबई, पंजाब और हरियाणा के लोकेशन का दौरा किया जाना जरुरी है। उसके मोबाइल फोन की गहन जांच करने और अन्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की जरूरत है।

अदालत को अवगत कराया गया कि सिद्धू इस मामले में मुख्य आरोपी  (इंस्टिगेटर) है। ‘वीडियो से पता चलता है वह समर्थकों के साथ ‘लाठियों’ और झंडे लेकर लाल किले में प्रवेश करता है। वह उस प्राचीर पर चढ़ गया था, जहां धार्मिक झंडा फहराया गया था। उसने लाल किले में हिंसा भड़काई।’ सिद्धू का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने पुलिस द्वारा दायर रिमांड आवेदनों का विरोध किया और कहा कि उनका मुवक्किल गलत समय पर गलत जगह पर था।

सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया। उसे करनाल के पास से पकड़ा गया। सिद्धू पर अराजकता भड़काने और झड़प का आरोप लगाया गया है। झड़प के दौरान, प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने लाल किले में प्रवेश किया और सिख धार्मिक ध्वज फहराया। सिद्धू घटना के बाद फरार हो गया था। पिछले हफ्ते, पुलिस ने सिद्धू की जानकारी देने के लिए 1 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी।

Filed Under: नेशनल



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो संसद का करेंगे घेराव : टिकैत

कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो संसद का करेंगे घेराव : टिकैत

नई दिल्ली, 25 फरवरी : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो किसान संसद का घेराव करेंगे। टिकैत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अगर कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है तो फिर संसद के पास विरोध […]

सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं कर सकेंगे मनमानी, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं कर सकेंगे मनमानी, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

नई दिल्ली, 25 फरवरी : केंद्र सरकार ने फेसबुक, ट्विटर जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के यूजर्स की शिकायतों के मद्देनजर नई गाइडलाइंस जारी की है। सरकार ने आईटी रूल्स, 2021 को अधिसूचित किया है। अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म को यूजर्स की शिकायतों की सुनवाई के लिए ग्रीवांस रीड्रेसेल मैकेनिज्म बनाना होगा।         […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • मैं चार्जशीट एक्सपर्ट…सरकार कार्रवाई करे, हम तैयार : जीएस बाली  
  • रामपुर के ननखड़ी में भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर…मंदिर भी क्षतिग्रस्त,
  • कुल्लू : बेघर हुए 3 परिवार, 8 कमरों का अढाई मंजिला मकान जलकर राख
  • नालागढ़ हत्याकांड : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा था मौत के घाट, 3 गिरफ्तार 
  • बिलासपुर में एक किलों 790 ग्राम चरस सहित 4 गिरफ्तार, सोनीपत ले जा रहे थे खेप 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021