• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

Shimla News

शिमला में सरकार के खिलाफ 10 को गरजेगी कांग्रेस, वीरभद्र सिंह और राजीव शुक्ला करेंगे सम्बोधित

March 3, 2021 by MBM News Network

शिमला, 03 मार्च : कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़  आगामी 10 मार्च को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा सरकार के विरुद्ध रैली करेगी। इस रैली को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित विधायक पूर्वविधायक व पार्टी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।

शिमला में सरकार के खिलाफ 10 को गरजेगी कांग्रेस, वीरभद्र सिंह और राजीव शुक्ला करेंगे सम्बोधित
बैठक की अध्यक्षता करते कुलदीप सिंह राठौर

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों सचिवों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल सगठनों के मुख्यों व कांग्रेस प्रवक्ताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से अपने पद का ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह करते हुए कहा है कि पार्टी और अपने पद के साथ उन्हें पूरा न्याय करना होगा और जो नही कर सकतें वह अपनी जगह दूसरों को आगे आने का मौका दें। यह समय पार्टी को आगे लाने और मजबूत करने का है, ऐसे में पार्टी के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नही होगा।

उन्होंने कहा कि उनका एजेंडा पार्टी को मजबूत बनाने व 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का है। इसके लिए वह सब से सहयोग की अपेक्षा करते है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से वह अपने लगभग दो साल के कार्यकाल ने सफल हुए है। आज कांग्रेस प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। अब तक सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जितने भी आंदोलन कांग्रेस ने किए है वह बहुत ही सफल रहें है। लोगों के भारी जन समर्थन से साफ है कि लोग आज देश व प्रदेश में भाजपा की नीतियों से परेशान है।

उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन से ऊपर कोई नही है और जो संगठन को कमजोर करने की कोशिश करेगा उसे सहन नही किया जायेगा।आने वाले समय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों एवं कार्यक्रमों  में अनुपस्थिति को सहन नही किया जायेगा और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

राठौर ने कहा कि हाल ही में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। भाजपा ने निर्दलीयों व कांग्रेस के समर्थन से जीते लोगों को प्रलोभन देकर उन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर बिठा कर जनमत को चुराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से देश के  लोकतंत्र को बचाना है।इसके लिए एकजुट होकर हमें लोगों के बीच जाना है।

राठौर ने कहा कि चार नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिन्ह पर होने से दलबदल की राजनीति पर अंकुश लगेगा।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में पार्टी को जीत हासिल करनी है।उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह ऐसे लोगों को चुनाव के लिए आगे लाये जो जितने की पूरी क्षमता रखता हो और पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हो।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी की पहली परीक्षा होगी और इसके बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश में अपनी सरकार बनानी है।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मार्गदर्शन में कांग्रेस चुनाव जीतेगी।

राठौर ने कहा कि 31 मार्च तक सभी बूथ कमेटियों का गठन हरहाल में पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बूथ कमेटियों के सदस्यों को परिचय पत्र जारी किए जाएंगे जिससे सरकार बनने पर उन्हें पूरा सम्मान और अधिमान दिया जा सकें। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिमान मिले और सरकार में भी कोई पद मिले।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

HRTC में चालकों-परिचालकों के 1439 पद खाली, 968 पर चयन प्रक्रिया जारी

March 3, 2021 by MBM News Network

शिमला, 3 मार्च : एचआरटीसी में चालकों व परिचालकों के 1439 पद रिक्त हैं। इनमें चालकों के 640 और परिचालकों के 799 रिक्त पद शामिल हैं। हालांकि चालकों के 400 रिक्त पदों व परिचालकों के 568 रिक्त पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

HRTC में चालकों-परिचालकों के 1439 पद खाली, 968 पर चयन प्रक्रिया जारी
संगडाह से 40  किलोमीटर पहले ही पीडियाधार में खड़ी हो जाती बस फोटो

परिवहन मंत्री ने बताया कि एचआरटीसी के 34 डिपूओं में चालकों के कुल स्वीकृत पद 4584 हैं। इनमें 3944 चालक उपलब्ध हैं। जबकि 640 पद रिक्त हैं। इसी तरह एचआरटीसी के 33 डिपूओं में परिचालकों के स्वीकृत पद 4498 हैं और इनमें 3699 परिचालक उपलब्ध हैं। वहीं 799 पद खाली हैं।

परिवहन मंत्री ने बताया कि बीते 3 वर्षों में एचआरटसी में 50 विद्युत संचालित बसों और तीन टैंपो ट्रैवलर की खरीद हुई है। 50 विद्युत संचालित बसें स्थानीय क्षेत्र ढली के लिए आवंटित की गई हैं। जबकि तीन टैंपो ट्रैवलर केलंग क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र में परिचालन के लिए आबंटित किए गए हैं।

इस अवधि में रोहड़ू क्षेत्र को कोई भी नई बस आवंटित नहीं की गई। वर्तमान में रोहड़ू में 8 बसों की कमी चल रही है।विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में रोहड़ू से दिल्ली के लिए वोल्बो बस सेवा चलाने का कोई विचार नहीं है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर विधानसभा में फिर हंगामा…विपक्ष का वॉकआउट

March 3, 2021 by MBM News Network

शिमला, 3 मार्च : हिमाचल विधानसभा के चोैथे दिन की शुरूआत एक बार फिर हंगामे के साथ हुई। कांग्रेस विधायकों के निलंबन के मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस ने हंगामा करने के बाद सदन से वॉकआउट कर दिया। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने प्वाइंट आफ आर्डर के तहत कांग्रेस विधायकों के निलंबन का मुददा उठाया।

कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर विधानसभा में फिर हंगामा...विपक्ष का वॉकआउट
पत्रकारों से बात करते कांग्रेसी

       जगत सिंह नेगी ने एकतरफा व तानाशाही भरा फैसला करार देते हुए विधानसभा अध्यक्ष से इस पर व्यवस्था देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद 12 बजकर 50 मिनट पर फिर से सदन को बुलाया गया जबकि सदन शुरू करने की सूचना विपक्ष को महज चार मिनट 12 बजकर 46 मिनट पर दी गई। इतने अल्प समय में विपक्षी सदस्यों का सदन में पहुंचना असंभव था।

       विपक्ष के सदस्य स्पाइडर मैन व हनुमान तो हैं नहीं कि वे उड़कर सदन में पहुंच जाते। सदन को फिर से बुलाना और इसके लिए विपक्ष को उचित समय देना विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता है। सदन स्थगित करने के बाद फिर से बुलाने पर सदस्यों को कम से कम 48 घंटे का समय दिया जाता है।

        नेगी ने कहा कि विपक्ष की गैर मौजूदगी में पांच कांग्रेस विधायकों को निलंबित करने की सजा सुनाई गई। इतना ही नहीं विधानसभा में तैनात मार्शलों की शिकायत को आधार बनाते हुए इन विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। एफआईआर में पांचों विधायकों के विरूद्व आईपीसी की धारा 124 के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज करवाया गया।

       जगत सिंह नेगी ने यह भी कहा कि क्या कांग्रेस के विधायक पाकिस्तानी व चीनी हैं कि इन पर देशद्रोह का मामला बनाया गया? नेगी के प्वांइट आफ आर्डर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने प्रश्नकाल के बाद व्यवस्था देने की बात कही और प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा कर दी। जिस पर विपक्ष भड़क गया और नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर गया। इसके बाद विपक्ष की अनुपस्थिति में सदन में प्रश्नकाल चला तथा सतापक्ष के सदस्यों ने अपने-अपने सवाल पूछे।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

हिमाचल विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू

March 2, 2021 by MBM News Network

शिमला, 02 मार्च : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मंगलवार को चर्चा आरंभ हो गई है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बजट सत्र के पहले दिन गत शुक्रवार को अपना अभिभाषण दिया था। इस दौरान सदन के बाहर जमकर बवाल हुआ था। राज्यपाल के साथ धक्का-मुक्की और उनकी गाड़ी को रोकने पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित पांच कांग्रेस विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।हिमाचल विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू

सदन में भाजपा विधायक राजीव बिंदल ने राज्यपाल ने अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए राज्यपाल के साथ विधानसभा परिसर में हुई धक्का मुक्की की घटना को शर्मशार करने वाला बताया।

बिंदल ने कहा कि पूरे देश में इस घटना को लेकर हिमाचल की छवि खराब हुई है। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण की सराहना की और कहा कोरोना महामारी के बावजूद सरकार की उपलब्धियां इतनी अधिक हैं कि इन्हें अभिभाषण में पूरी जगह नहीं मिल पाई।

बिंदल ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए जयराम ठाकुर सरकार ने क़ाबिले तारीफ कदम उठाए हैं। और पूरे प्रदेश में इनकी प्रशंसा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान, बागवान, गरीब और मजदूर सहित सभी वर्गों की चिंता की है। बिंदल ने ये भी कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद सरकार ने विकास नहीं रुकने दिया और कोरोना काल में ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर 717 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

धन्यवाद प्रस्ताव का अनुसमर्थन करते हुए मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि कोविड काल में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विकास को रुकने नहीं दिया। संकट हाल में जगह जगह फंसे 2 लाख से अधिक हिमाचिलयों को बाहर से लाया और परिवार से मिलाया। कोविड से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने हर तैयारी की स्वंय मॉनीटरिंग की तथा उसके परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण की प्रकिया जारी है।

बरागटा ने कहा कि जनमंच सरकार का एक महत्वकाक्षी कार्यक्रम है और इसके माध्यम से सीधे संवाद और सीधे समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया और सरकार की कार्यप्रणाली को सराहा।

उन्होंने कहा जिस पार्टी ने अपने शासन काल में सिलैंडर 1200 से 14 00 रुपए में दिया हो वह आज मेह्गाई की बात कर रहे है। विधायक सुभाष ठाकुर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि जो दस्तावेज़ सदन में पेश किया गया, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से प्रदेश भी अछूता नहीं रहा लेकिन सरकार ने बेहतर ढग से स्थिति पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि बीते जो घटना सामने आई, उसकी वह निंदा करते है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

हिमाचल में बिजली बोर्ड के 1.96 करोड़ दबा बैठे हैं 180 होटल, नहीं चुकता किया बिल

March 2, 2021 by MBM News Network

शिमला, 02 मार्च:  हिमाचल में मोटी कमाई करने वाले 180 होटल बिजली बोर्ड के करोड़ों रुपये दबाकर बैठे हैं। इन होटलों ने 1.96 करोड़ का बिजली बिल चुकता नहीं किया है। प्रदेश के सभी जिलों में होटल कारोबारी बिजली बोर्ड के डिफाल्टर हैं। इसमें सबसे ज्यादा शिमला जिला में होटल कारोबारियों ने बिजली का बिल चुकता नहीं किया है।

विधानसभा में मंगलवार को प्रश्न काल के दौरान विधायक आशा कुमारी द्वारा पूछे गए सवाल का लिखित जवाब देते हुए उर्जा मत्री सुखराम चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 424.34 करोड रूपए के बिल की देनदारी लंबित है जिसे चुकता नहीं किया है। इससे बोर्ड को करोड़ों रूपए का नुकसान उठाना पड रहा है।हिमाचल में बिजली बोर्ड के 1.96 करोड़ दबा बैठे हैं 180 होटल, नहीं चुकता किया बिल

उन्होंने बताया कि 365 करोड रूपए से अधिक की देनदारी मौजूदा उपभोक्ताओं की है, जबकि 58 करोड रूपए से अधिक की देनदारी उन उपभोक्ताओं की है जिनके बिजली के काॅनेक्शन काट दिए गए है। 69 करोड रूपए के बिजली के बिल की देनदारी घरेलू उपभोक्ताओ की भी लंबित है। इसी तरह 175 करोड रूपए से अधिक की देनदारिया औद्योगिक इकाईयों की लंबित है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

#Shimla : 6 सप्ताह तक टली गुड़िया दुष्कर्म मामले की जांच 

March 2, 2021 by MBM News Network

शिमला, 2 मार्च : प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया दुष्कर्म मामले की जांच पुनः करवाए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 6 सप्ताह के टल गई। मुख्य न्यायधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी व न्यायाधीश अनूप चिटकारा की खंडपीठ के समक्ष मामले पर सुनवाई हुई।

#Shimla : 6 सप्ताह तक टली गुड़िया दुष्कर्म मामले की जांच 
Himachal High Court
     प्रार्थी द्वारा दायर याचिका में सीबीआई की जाँच पर खामियों को उजागर करते हुए इस मामले की जांच पुनः करवाने की मांग की गई है। मामले पर अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

हिमाचल में वोकेशनल शिक्षक नहीं होंगे नियमित…सरकार नहीं बनाएगी नीति

March 2, 2021 by MBM News Network

शिमला, 02 मार्च: हिमाचल प्रदेश में वोकेशनल शिक्षक नियमित नहीं होंगे। वर्तमान में राज्य में 554 वोकेशनल अध्यापक सेवारत हैं। इन्हें नियमित करने की कोई भी नीति सरकार के विचाराधीन नहीं है।  हिमाचल में वोकेशनल शिक्षक नहीं होंगे नियमित...सरकार नहीं बनाएगी नीति

        शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2021 तक सरकार ने विभिन्न व्यवसायिक विषयों के लिए 554 अध्यापकों के पद आउटसोर्स आधार पर भरे है। इन्हें हर महीने 15000 रूपए मानदेय दिया जाता है और एक वर्ष की सेवा पूरी होने पर 500 रूपए वार्षिक दी जानी निर्धारित है।

       विधायक राम लाल ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा चयनित 50 में से 27 स्कूलों को कबडडी मैटस खेल से स्वास्थ्य योजना के तहत दिए गए है। इस पर 42 लाख 12 लाख रूपए व्यय किए गए है। यह बात  कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 2017-18 और 2019-20 के खेल बजट से बची हुई धनराशि में से जिला स्तर के सभी उप निदेशकों को 3.16 लाख रूपए की राशि कबडडी मैट खरीदने के लिए दी गई है।

Filed Under: मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Shimla News

हिमाचल विधानसभा में 9125.12 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश

March 2, 2021 by MBM News Network

शिमला, 02 मार्च : हिमाचल प्रदेश का वर्ष 2020-21 का 9125.12 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनुपूरक बजट पेश करते हुए कहा कि इसमें से 8448.17 करोड़ रुपए गैर योजना कार्यों के लिए और 280.84 करोड़ रुपए योजना लागत कार्यों के लिए रखे गए हैं।

हिमाचल विधानसभा में 9125.12 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश
जयराम ठाकुर ने अनुपूरक बजट पेश करते हुए कहा

इसके अलावा 396.11 करोड़ रुपए का प्रावधान केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के लिए किया गया है। गैर योजना कार्यों के लिए रखे गए पैसे में से 7999.57 करोड़ रुपए वेज एंड मीन्स एडवांस के लिए रखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष वेज एंड मीन्स के तहत प्रदेश को 880 करोड़ रुपए दिए हैं। केंद्र सरकार की सुविधा का लाभ उठाने के चलते प्रदेश पर कर्जों का बोझ नहीं बढ़ा। उन्होंने कहा कि कोविड काल में राजस्व प्राप्तियां प्रभावित हुईं। इसके बावजूद प्रदेश के हर वर्ग को सरकार ने राहत दी और अब हम आर्थिक मंदी की दौर से बाहर निकलने लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना स्कीमों के अंतर्गत 108 करोड़ रुपए स्वास्थ्य विभाग को भवनों के निर्माण के लिए रखे गए हैं जबकि 86.74 करोड़ रुपए उद्यान विभाग में चल रही विश्व बैंक की उद्यान विकास परियोजना पर खर्च होंगे। इसके अलावा लगभग 46 करोड़ रुपए भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के लिए रखे गए हैं।

केंद्रीय योजनाओं के लिए रखी गई राशि में से लगभग 154 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर खर्च होंगे। अनुपूरक अनुदान मांगों को सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सदन में दो वित्त विधेयक भी पेश किया जिसे सदन ने मंजूरी दे दी।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

पांवटा साहिब के SDM होंगे सोलन नगर निगम के आयुक्त, चार HAS के तबादले

March 2, 2021 by MBM News Network

शिमला, 2 मार्च: पांवटा साहिब के एसडीएम लायक राम वर्मा को सोलन नगर निगम के आयुक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है। फिलहाल सरकार ने पांवटा साहिब में एसडीएम के पद पर नाहन के एसडीएम रजनेश कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।  पांवटा साहिब के SDM होंगे सोलन नगर निगम के आयुक्त, चार HAS के तबादले

    मंगलवार को जारी आदेश में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज चंबा में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात दीप्ति मंढ़ोत्रा को कुल्लू में सहायक बंदोबस्त अधिकारी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। वो भू अधिग्रहण अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।

    भाषा, कला व संस्कृति विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे डाॅ. सुरेश चंद जसवाल को तैनाती दी गई है। साथ ही भवन व निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। भाषा, कला व संस्कृति विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद से डाॅ. विकास सूद का तबादला कंडाघाट के एसडीएम के पद पर किया गया है।

     कंडाघाट से डाॅ. संजीव धीमान को एसडीएम के पद पर ही कसौली स्थानांतरित किया गया है। उधर, चंबा के एसडीएम शिवम प्रताप सिंह को मेडिकल काॅलेज में अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी दिया गया है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Shimla News

करोड़ों की देनदारी मामले में चौपाल के BJP विधायक पर आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही…खाते सीज

March 2, 2021 by पंकज शर्मा

चौपाल, 2 मार्च : भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा व उनकी फर्म के नाम के सभी खाते आयकर विभाग ने सील कर दिए हैं। विधायक के खिलाफ 3 करोड़ के सर्विस टैक्स की चोरी का आरोप है। इस मामले में केंद्र से विश्वास स्कीम के तहत आवेदन करने के बावजूद भी भाजपा विधायक को कोई राहत नहीं मिल पाई है। करोड़ों की देनदारी मामले में चौपाल के BJP विधायक पर आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही...खाते सीज

          गौरतलब है कि आयकर विभाग द्वारा यह कार्रवाई शिमला में निर्मित अपार्टमेंट के फ्लैटस बचने के बाद निर्धारित सेवा शुल्क न देने के मामलेे में अमल में लाई गई है। विभाग द्वारा निर्धारित टैक्स जमा न करवाए जाने तक विधायक की फर्म व खाते सीज रहेंगे। विधायक के खिलाफ कार्रवाई आयकर आयुक्त सीजीएसटी हीर भगत नेगी के निर्देशों के बाद अमल में लाई गई है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 41
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Himachal : आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाली फेक ID पर मामला दर्ज, हैडक्वार्टर से मांगा IP एड्रेस…
  • #HPSSC Result : पोस्ट कोड 776 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
  • पेड़ के नीचे पढ़ने वाले हिमाचली ने कमाए 95,000 करोड़, भारत के 10 अमीरों में शामिल…  
  • शिमला में सरकार के खिलाफ 10 को गरजेगी कांग्रेस, वीरभद्र सिंह और राजीव शुक्ला करेंगे सम्बोधित
  • #Hamirpur : फिल्मी अंदाज में अपहरण…झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिला बच्चा

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021