नाहन (एमबीएम न्यूज): सिरमौर क्रिकेट संघ ने अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन 1 मई को चौगान मैदान में करने का फैसला लिया है। इस चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी हिस्सा ले पाएंगे, जो हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ से पंजीकृत हैं। जो पंजीकृत नहीं हैं, वह खिलाड़ी संघ में अपना पंजीकरण दर्ज करवाने के बाद इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
चयन में एक अक्तूबर 1997 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही हिस्सा ले पाएंगे। सिरमौर क्रिकेट संघ ने बतौर चयनकर्ता संजय पंडित, सौरभ रतन, प्रकाश शर्मा, हमिन्द्र आनंद व मोहिंद्र छेत्री को नियुक्त किया है।