नई दिल्ली : क्रिकेट जगत से जुडी एक और बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एमएस धोनी के बाद अब भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बता दें कि रैना पिछले कई समय से भारतीय क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ नहीं खेल रहे थे क्योंकि उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। लेकिन अब सुरेश रैना ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास कह दिया है।
बता दें कि कुछ देर पहले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद फैंस काफी नाराज नजर आ रहे थे। लेकिन अब एक और खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।