नई दिल्ली : पूरे देश मेंकोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। तमाम उपायों के बावजूद भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम असफल होती नजर आ रही है। ताजा खबर के मुताबिक भारतीय पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने ट्वीट करके दी है। चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘चेतन चौहान भी कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्द उबरने की कामना करता हूं। आरपी सिंह ने लिखा, ‘अभी सुना कि चेतन चौहान कोरोनावायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।उनके जल्द उबरने की कामना करना हूं।
बता दें कि इससे पहले बीती शाम को अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी।
चेतन चौहान अपने इंटरनेशनल करियर के दिग्गज बल्लेबाज रह चुके हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर के साथ कई यादगार पारियां खेली हैं। अपने कैरियर में चेतन ने 12 टेस्ट मैच और 7 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमशः 2084 और 153 रन बनाए हैं।
MBM NEWS की ताजा खबरों के लिए आप JOIN कर सकते है हमरा WHATSAPP GROUP https://chat.whatsapp.com/I9VS2xP8W3nIic0xtLvLFd