नाहन: बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में सिरमौर ने शानदार प्रदर्शन किया है। सिरमौर की 16 सदस्यीय टीम ने 18 पदक हासिल किए हैं। इसमें दृष्टिबाधित वीरेंद्र सिंह ने 200 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 100 व 400 मीटर की दौड़ में वीरेंद्र को क्रमश: कांस्य व रजत पदक हासिल हुआ है।
उल्लेखनीय है कि धावक वीरेंद्र सिंह ने चंद माह पहले शिमला से चंडीगढ़ तक रन कर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस दौड़ का मकसद प्लास्टिक मुक्त भारत था। विशेष बातचीत के दौरान धावक वीरेंद्र ने कहा कि वो समूचे विश्व में देश व प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने को लेकर बेताब हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडि़यों के बेहतरीन प्रदर्शन में कोच सुरेंद्र कुमार, मनोज व सतीष पुंडीर ने सक्रिय भूमिका निभाई। जबकि खिलाडि़यों में सुमन, निशा व राजेंद्र ने भी उम्दा प्रदर्शन किया।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट