श्री रेणुका जी: ददाहू कस्बे की बेटी तेजस्विनी ही नहीं बल्कि बेटा हर्षित नौटियाल भी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गौरव लाया है। अंडर-17 में हर्षित ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। 5 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुका हर्षित एक बार फिर नेशनल स्तर पर बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएगा।
मां रेणुका बैडमिंटन अकैडमी से कोचिंग के गुर सीख रहा हर्षित को बचपन से ही बैडमिंटन का प्रति जुनून है। मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर ही हर्षित का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। उल्लेखनीय है कि मां रेणुका बैडमिंटन अकैडमी में क्षेत्र के छात्रों को बैडमिंटन में गुर सीखने का मौका मिलता है।