नाहन (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस की चौथी रेंकिंग दो दिवसीय प्रतियोगिता रविवार को एसएफडीए हॉल नाहन में संपन्न हो गई। इसमें पांच जिलों के अलावा एजी शिमला के लगभग 125 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। टेबल टेनिस के बैबी गर्ल्स में मंडी की भवप्रियता ने पहला व सिरमौर की पवनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की ब्वॉयज वर्ग की प्रतियोगिता में सिरमौर के शिवम ने पहला व सिरमौर के ही नमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जबकि कैडेट गर्ल्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांगड़ा की वंशिका ने पहला व सिरमौर की पलक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी वर्ग के ब्वायज में कांगड़ा के अंशुल ने पहला व रित्विक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर गर्ल्स वर्ग में कांगड़ा की साक्षी ने पहला व सोलन की वृति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी स्पर्धा के ब्वायज वर्ग में मेहुल ने पहला व प्रभु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर गर्ल्स में कांगड़ा की सुरभि ने पहला व कांगड़ा की ही साक्षी दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी स्पर्धा के ब्वायज वर्ग में सिरमौर के आर्यन भंडारी ने प्रथम व नवजोत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यूथ गर्ल्स प्रतियोगिता में कांगड़ा की सुरभि व साक्षी ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान झटका। ब्वायज की इसी स्पर्धा में सोलन के माधव ने पहला व सोलन के ही अरशित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
टेबल टेनिस की महिला प्रतियोगिता में कांगड़ा की आंचल ने पहला व कांगड़ा की ही सुरभि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि ब्वायज की इसी स्पर्धा में शिमला के आदिसु राणा व सिद्धांत खुराना ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पुरूषों व महिलाओं के छह वर्गों के खिलाड़ी भाग लिया। संघ के सचिव यशपाल राणा ने बताया कि राज्य टेबल टेनिस संघ द्वारा चार रेंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं।
इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होती है। इन पांच प्रतियोगिताओं के आधार पर राज्य स्तर पर खिलाडियों को रेंकिंग मिलती हैं। खिलाडिय़ों को पांच में से तीन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना अनिवार्य होता है। अगले माह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में हो रहा है। जबकि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी हिमाचल के धर्मशाला को मिली है। उन्होंने बताया कि रेंकिंग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चौथी रेंकिंग प्रतियोगिता में सोलन, मंडी, कांगड़ा, शिमला व सिरमौर के अलावा एजी शिमला की टीम हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन एसडीएम नाहन ताशी तंडूप ने किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक, जिला टेबल टेनिस संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, सचिव डा. सुनीता गोयल, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, रितू, शिवानी, भूपेंद्र, विशाल, रिचा के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे।