एमबीएम न्यूज/पांवटा साहिब
शहर के नामी द स्कालर्स होम विद्यालय ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में धमाका किया है। स्कूल के 23 खिलाडि़यों ने 43 पदक हासिल किए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू अरोड़ा के मुताबिक नाहन में आयोजित प्रतियोगिता में कराटे के 100 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। इसमें स्कूल के खिलाडि़यों ने काता व कुमिते वर्ग में 23 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक व 7 कांस्य पदक हासिल किए हैं।
स्कूल के निदेशक नरेंद्र पाल सिंह नारंग, गुरमीत कौर नारंग व प्रधानाचार्या अंजू अरोड़ा ने खिलाडि़यों को इस सफलता पर बधाई दी। कराटे कोच ज्ञान सिंह तोमर की बदौलत छात्र यह मुकाम हासिल करने में सफल हुए हैं।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने