भागवत कथा सुनने से नष्ट होते हैं मनुष्य के पापः चैतन्य
नाहन : श्रीमद भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। कलयुग में भागवत सुनने से मोक्ष प्राप्ति होती है। यह बात कंडईवाला गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान कथा वाचक साक्षी चैतन्य ने कही। उन्होंने श्रद्धालुओं को स्नातन धर्म के महत्व व महातम के बारे में भी बताया। इससे पहले शनिवार को कृष्णा जन्म महोत्सव मनाया गया। इसमें भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकी पेश की गई।
रविवार को भगवान बलराम के जन्म व गोकुल में महोत्सव के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्हानें कृष्ण लीलाओं के बारे में बताया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
गोवर्धन पूजा वर्णन भी किया गया। कंडईवाला गांव में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 14 अप्रैल तक चलेगा। 14 अप्रैल को पूर्णाहूति के साथ कथा संपन्न होगी। समापन अवसर पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप सिंह, राम सिंह, संदीप ठाकुर, पंडित दिनेश शर्मा, संजय, प्रताप ठाकुर, सुरेश, विक्रम सिंह, नागेंद्र सिंह व राहुल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।