नाहन (एमबीएम न्यूज) : दीपावली के ग्यारहवें दिन मनाए जाने वाला ग्यास पर्व के मौके पर तहसील पच्छाद के प्रसिद्ध देवस्थल देवता भूर्शिंग महादेव का दो दिवसीय मेला इस बार 9 तथा 10 नवम्बर को मनाया जा रहा है। जिसके लिए मेला कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। गौरतलब है कि देवता भुर्शिंग परिसर क्वागधार में हर साल दशमी तथा ग्यास को दो दिनों तक मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के पहले दिन दशमी को जहां खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। वहीं ग्यास को विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। हलांकि इस मेले को देवता भूर्शिंग की विशेष पूजा तथा शोभा यात्रा, जोकि पजेली गांव से देव स्थल तक आती है को लेकर शुरू किया गया था। मगर पिछले कुछ वर्षों से यहां पर देव पर परा का निर्वहन नहीं हो पा रहा हैं।
देवता में आस्था रखने वाले लोगों का कहना है कि देवता भूर्शिंग पहले अपनी देव शक्ति का साक्षात करवाते थे। लेकिन अब यहां पर देव पर परा विलुप्त सी होती जा रही है। गौरतलब है कि देवता भूर्शिंग तथा उनकी बहन देवी देही के साल में एक बार मिलन को लेकर यह मेला मनाया जाता है। पिछले कुछ सालों से देवता भूर्शिंग तथा उनकी बहन देवी देही का मिलन नहीं हो रहा है। जिससे यहां पर देव समाज में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गौर हो कि देवता भूर्शिग क्षेत्र में रहने वाली 24 खेलों का सर्वश्रेष्ठ देवता है। मेले में क्षेत्र के लोग अपने अराघ्य देव को दुध, घी व नई फसल का अनाज भेट स्वरूप चढ़ाते है।
देवता भूर्शिंग की चमत्कारी शक्ति के चलते यहां पर हिमाचल के अलावा भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। मगर पिछले कुछ सालों में देव पर परा का निर्वहन न होने के कारण बताया जा रहा है कि यहां पर देव शक्ति भी विलुप्त हो गई है। देवस्थल धीरे-धीरे मौज मस्ती करने वालों का ठिकाना बनता जा रहा है। बताया जा रहा है कि मन्दिर प्रबंधन कमेटी तथा देवता के पुजारी परिवार के बीच चल रही खींचातान से देव पर परा पर संकट छाया हुआ है।
गौरतलब है कि देवता भूर्शिग स्थल पर मौजूद एक विकटी तिरछी-चिकनी चट्टान पर रात के घुप अंधेरे में देवता के गुर द्वारा छलांग लगाये जाने की विचित्र घटना तथा दिन के समय में इसी चट्टान के बिल्कुल अंतिम छोर पर जाकर दूध चढ़ाने की देव पर परा देव समाज की आस्था की केन्द्र थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से यह पर परा नहीं निभाई जा रही है। मगर कमेटी द्वारा मेले का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है ।