हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): विश्व के सबसे प्राचीन कटोच वंश के 481 वें महाराजा संसार चंद ने सुजानपुर के चौगान में 1795 में प्रजा के साथ पहली बार राजमहल में तैयार खास तरह के गुलाल से तिलक होली खेली थी। अब इस चौगान में राष्ट्रीय होली आयोजित की जा रही है। नगर के एक छोर में करीब 300 वर्ष पुराने राधा कृष्ण मंदिर से होली का महाराज ने आगाज किया था।
कटोच वंश पर चल रहे राष्ट्रीय शोध संस्थान नेरी के शोध में इस बात का खुलासा भी हो चुका है। यह बात भी सामने आई है कि श्री कृष्ण के उपासक रहे महाराज संसार चंद उनके बाद सबसे ज्यादा होली खेलने में अव्वल माने गए हैं।
संस्थान के शोधकर्ता चेतराम के मुताबिक पूरे वर्ष में केवल होली के दिन ही राजा संसार चंद के आम लोगों को दर्शन हुआ करते थे।
मंगोलिया देश तक जुड़ा इतिहास
कटोच वंश का इतिहास मंगोलिया देश तक जुड़ा है। जिस पर मंगोलिया के दूत सुजानपुर में 2013 में पहुंचकर पहले ही स्पष्ट कर चुके थे। माना जाता है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर के नवाब मुल्ला मोहम्मद खान को सुजानपुर में राजनीतिक शरण मिली हुई थी। महाराजा की सेना में दो अंग्रेज विदेशी अधिकारी भी थे। जिनमें ओब्राइन आइरिश व जेम्स अंग्रेज थे। जो अंग्रेजी सेना के अनुरूप सैनिकों को प्रशिक्षित करते थे। होली के दिन सेना के अलावा रानियां व राजा भी सुजानपुर में एकत्र हो जाते थे।
अब भी हैं वंशज
जोधपुर की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच वंश के 489वें वंशज हैं।1795 को सुजानपुर के अस्तित्व में आने से पहले टीहरा में भी होली होती थी। संसार चंद का जन्म 1765 को हुआ था व 175 को पिता तेग चंद की जगह उन्हें राजगद्दी मिली थी।1823 को उनकी मृत्यु हुई थी।
सुजानपुर में होली महोत्सव
जिला में सुजानपुर का होली महोत्सव काफी प्रसिद्ध है। इस बार यह आयोजन 27 फरवरी से शुरू होगा। सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 27 फरवरी को 11 बजे इस होली महोत्सव का आगाज करेंगे। इस दौरान वह शोभायात्रा, पूजा तथा प्रदर्शनियों का अवलोकन भी करेंगे। दो बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सीएम मुख्यातिथि होंगे। साथ ही हमीर प्राइड डॉट कॉम वेबसाइट की लांचिंग भी की जाएगी। वेबसाइट में जिला की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के साथ साथ विकासात्मक गतिविधियों की पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि लेजर शो से राष्ट्रीय होली महोत्सव की ऐतिहासिक जानकारी दी जाएगी। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में थ्रीडी शो होगा। हिमाचल में किसी भी मेले में लेजर शो पहली बार दिखाया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन वडाली ब्रदर्स प्रस्तुति देंगे। दूसरी संध्या का शुभारंभ 28 फरवरी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार करेंगे।
दूसरी नाइट पहाड़ी स्टार कलाकारों के लिए रहेगी। इस दिन मिस पूजा भी अपनों गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगी। पहली फरवरी को सुजानपुर में होली खेली जाएगी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मुख्यातिथि होंगे। उधर, सांस्कृतिक संध्या में सांसद अनुराग ठाकुर मुख्यातिथि रहेंगे। होली मेले का समापन दो मार्च को होगा। समापन पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्यातिथि होंगे। जबकि पंजाबी गायक हंस राज हंस शिरकत करेंगे।
Latest
- व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक
- ‘चाहे कुछ भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ के नारों से गूंजा जुन्गा
- संगड़ाह : घास काटने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत
- बुजुर्ग दंपत्ति ने निभाई 7 फेरों की सौगंध, पत्नी की मौत के चंद घंटे में फौजी साहब ने त्यागा संसार
- 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी नाहन व मंडी में करेंगे 2 रैलियां : राजीव बिंदल