कुल्लू (एमबीएम न्यूज): जिला परिषद कुल्लू के सभी 14 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसीराकेश कंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज नियम 1994 के नियम 9 के अंतर्गत इन वार्डों के परिसीमन प्रस्तावनाओं के संबंध में आपत्तियां मांगी गई थीं। निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों पर विचार-विमर्श के बाद सभी वार्डों की सूची को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।
वार्ड नंबर एक वशिष्ठ में दस पंचायतें रखी गई हैं, जिनमें पलचान, बुरूआ, वशिष्ठ, प्रीणी, जगतसुख, गोजरा, करजां, सोयल, हलाण-1 और नग्गर शामिल हैं।
वार्ड-दो नेउली में नथान, जाणा, अरछंडी, कराड़सू, काईस, गाहर, नेउली, पुईद, सेउगी, चंसारी व तलोगी सहित कुल 11 पंचायतें हैं।
वार्ड-तीन बरशैणी:- ग्राम पंचायत जिया, भ्रैहण, दनोगी, पीणी, तलपीणी, मणिकर्ण, बरशैणी, कसोल, जरी, पुंथल, ब्राधा, शाट, चौंग, जलुग्रां, रतोचा और मलाणा।
वार्ड-चार जेष्ठा:- छैंउर, शिलीहार, दियार, पारली, जेष्ठा, मंझली, भलाण-प्रथम, गड़सा, हुरला, रोट, सचाणी, देवगढग़ोही, भलाण-द्वितीय, तलाड़ा और रैला।
वार्ड-पांच पलाहच:- गाड़ापारली, शांघड़, शैंशर, दुउरीधार, बनोगी, सुचैहण, धाउगी, दुशाहड़, कनौन, लारजी, कोटला, चकुरठा, मंगलौर, थाटीबीड़, गोपालपुर, चनौन, देउठा, पलाहच, कलवारी और श्रीकोट।
वार्ड-6 अरसू:- देहरा, निथर, लोट, दुराह, शिल्ली, गमोग, घाटू, राहणू, नोर, चायल, सराहन, डीम, कोट और अरसू।
वार्ड-7 पोशना:- निशानी, तवार, भालसी, निरमंड, गड़ेज, बाहवा, बाड़ी, पोशना, खरगा, सरघा, कुशवा और तुनन।
वार्ड-8 बुछैहर:- पलेही, कुठेड़, ब्यूंगल, डिंगीधार, दलाश, बैहना, तलूणा, आनी, नम्होग, जाबन, बखनाओं, चवाई, शिल्ही, देउठी और बुछैहर।
वार्ड-9 कुंगश:- कोहिला, कमांद, खणी, लझेरी, खनाग, कराड़, पोखरी, मुहान, बिशलाधार, टकरासी, करशैईगाड़, फनौटी, लगौटी, रोपा, मुंडदल, कराणा और कुंगश।
वार्ड-10 कोठीचैहणी:- सराज, टील, मोहनी, खाबल, बाहू, तांदी, खाड़ागाड़, कोठीचैहणी, बलागाड़, शिकारीघाट, कंडीधार, मशियार, नोहांडा, तुंग, शिल्ली और शरची।
वार्ड-11 खोखन:- न्यूल, हाट, बजौरा, कलैहली, मशगां, खोखन, भुईन, बड़ा भुईन, बशौणा, नरैश, शुरड़, तेगूबेहड़, शमशी और जरड़भुटटी कालोनी।
वार्ड-12 बल्ह:- मौहल, भुलंग, शिलीराजगिरी, खड़ीहार, बाराहार, बल्ह, पीज, बुआई, शिलानाल, भूमतीर, ब्राह्मण, भल्याणी, चौपाड़सा, मानगढ़ और माशना।
वार्ड-13 मंडलगढ़:- डुंखरीगाहर, फलाण, मझाट, डुगीलघ, बस्तोरी, कोठीसारी, नलहाच, बनोगी, बाशिंग, जिंदौड़, बंदरोल, बैंची, रायसन, शिरढ़, देवगढ़, मंडलगढ़ और हुरंग।
वार्ड-14 नसोगी:- पिछलीहार, दुआड़ा, कटराईं, हलाण-2, बड़ाग्रां, पनगां, रियाड़ा, ब्राण, शलीन, नसोगी, मनाली और शनाग।