नाहन – राष्ट्रीय उच्च मार्ग 72 के कालाआंब से पांवटा साहिब के यमुना पुल तक सड़क की आवश्यक मुरम्मत और सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायो पर लगभग 30 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। उपायुक्त सिरमौर रितेश चौहान ने आज राष्ट्रीय उच्च मार्ग 22 के अधिकारियो के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 72 की आवश्यक मुरम्मत हेतू उनके द्वारा मामला गंभीरता के साथ प्रदेश सरकार व एनएच के उच्चाधिकारियों के साथ उठाया गया, जिसके फलस्वरूप इस सड़क की मुरम्मत के लिए विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 30 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होने जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा के तहत कालाअंब से यमुना पुल तक पुलों पर रेलिंग लगाने व अन्य सुरक्षा उपायों पर 5 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है और निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त कालाआंब से मोगीनद तक 6 किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाने व रिनिव्ल कोर्ट करने के लिए चार करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है और शीघ्र ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि कालाआंब मे हिमाचल प्रदेश की सीमा पर दस लाख की लागत से पहाड़ी शैली का प्रवेश द्वार स्थापित किया जाएगा, जिसके नक्शे के अनुमोदन हेतू मामला वास्तुकार शिमला को प्रेषित किया गया है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय उच्च मार्ग 72 के कालाअंब से पांवटा साहिब तक सड़क पर पैचवर्क का कार्य प्रगति पर है जिस पर 6 लाख की राशि व्यय की जा रही है। उन्होने बताया कालाआंब के जंक्शन पवांइट के सुधार पर साडा के तहत साढे तीन लाख रूपये की राशि व्यय की जा रही है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 72 के सहायक अभियन्ता विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यमुना नदी के हिमाचल प्रदेश व उतराखंड की सीमा पर स्थित पुल की मुरम्मत का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त पांवटा के समीप बाता पुल के निर्माण के लिए 14 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और कार्य की टैंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा । उन्होने जानकारी दी कि खजूरना पुल से बोहलियों तक कलवर्ट के निर्माण के लिए छः करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 72 के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाया जा सके।
Latest
- चंबा में “मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर मैराथन, DC ने दिखाई हरी झंडी
- नाहन : तबीयत बिगड़ने से श्री रेणुका जी के 28 वर्षीय युवक की मौत
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट