हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : विधायक विजय अग्निहोत्री ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत उपमंडल की सपड़ोह पंचायत के बरधयाड़ गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सांझा किया। गांव के लोगों ने जंजघर, शौचालय सहित गांव की सभी समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। महिला मंडल सदस्यों ने भी महिला मंडल प्रधान रुकमणि पठानिया की अध्यक्षता में अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी समस्याएं जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वाशन दिया।
विधायक ने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद उन्होंने प्रत्येक गांव की समस्याओं को स्वयं गांवों में जाकर सुलझाने का प्रयास किया है और सपड़ोह पंचायत में भी अनेक विकास कार्यों हेतु धन उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार का कार्यकाल असफल रहा है और प्रदेश कर्ज के बोझ से दब गया है। प्रदेश में माफिया राज बढ़ा है और विकास कम हुआ है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह पंचायत प्रधान आशा देवी, उपप्रधान सुरजीत सिंह, तारा चंद ठाकुर, रमेश चंद उप्पल, बूथ अध्यक्ष सुरिंदर उप्पल, प्रभदयाल कटारिया, पुनीत उप्पल, जीवन बबली, कैप्टन ओम चंद, लक्ष्मण पठानिया, सुरेन्द्र पठानिया, अभय राणा, नीलम, सुषमा, वीना, वन्दना, इंदु बाला, सुमनलता तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।