शिलाई (एमबीएम न्यूज) : विधानसभा में कांग्रेस-भाजपा के बीच राजनीति पूरी तरह से गरमा चुकी है। कांग्रेसी नेता हर्षवर्धन चौहान का रास्ता रोकने पर 21 भाजयुमो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। अब भाजपाई कांग्रेसी नेता हर्षवर्धन चौहान के साथ-साथ 27 कांग्रेसियों पर धक्का-मुक्की व गाली-गलौच करने पर मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए हैं।
इस बारे सोमवार को डीएसपी भीष्म ठाकुर से मुलाकात हुई, जिसकी अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी ने की। साथ ही विधायक बलदेव तोमर भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभराम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा व जिला मीडिया सह प्रभारी पूरन ठाकुर ने कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर हर्षवर्धन चौहान व उनके 27 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई तो समूचे प्रदेश में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।