चंबा (एमबीएम न्यूज) : शनिवार को भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने चंबा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक से पूर्व चंबा पधारने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने समस्त भाजपा युवा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बने, के लिए भाजयुमो ने एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम शुरू कर दिया हैं। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी बूथो पर दस-दस नए युवाओं को भाजयुमो के साथ जोड़ा जाएगा।
चौहान ने बताया कि चंबा जिला के समस्त पांचो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। बैठक के दौरान विशाल चौहान ने कहा कि जल्द ही प्रदेश लीग और जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। इस बैठक में भाजपा कांगड़ा-चंबा संगठन मंत्री संजय ठाकुर, जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, विधायक बीके चौहान, भटियात विधायक विक्रम जरियाल भरमौर के भाजपा नेता जिया लाला कपूर, कर्म चंद, युवा मोर्चा चंबा के अध्यक्ष धीरज नरयाल, जसबीर नागपाल, विनायक रैणा सहित अन्य भाजयुमो नेता मौजूद रहे।