नेरचौक (कपिल सेन): देश भर में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा के रूप में मनाए जाने की मुहीम में 21 अगस्त को भाजपा बल्ह मंडल ने डडौर से बैहना तक एक रैली का आयोजन किया। मंडी के सांसद राम स्वरूप की अगुवाई में दोपहिया वाहनों पर निकली इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। परन्तु यहां भी बिना हैलमेट पहने दोपहिया वाहन पर सवार कार्यकर्ता तिरंगा हाथ में उठाए यातायात सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते देखे गए।
नियमों के रखवाले मूकदर्शक बन देखते रहे। इस अवसर पर इन्द्र गांधी, प्रियंता शर्मा, हेमपाल राणा, चेत राम, रणवीर सिपहिया, भगवान चंद, संदीप अवस्थी, प्रकाश चंद अवस्थी, अंजना रावत, संजय रावत, सरला देवी, पंकजा शर्मा, पाल वर्मा, राजेंद्र राणा, सीमा शर्मा, उमेश गुलेरिया, बलदेव सैनी, मेघराज, कर्मचंद, तिलक धीमान व प्रैस सचिव परमेंद्र कटोच भी विशेष रूप से सम्मिलित रहे।
यात्रा के समापन पर सांसद ने बैहना पंचायत के प्रांगण में जनसभा को संबोधित कर पंचायत के विकास कार्याें के लिए सांसद निधि से दो लाख रूपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने जनता की समस्याएं सुन समाधान करने का आश्वासन भी दिया। जिनमें फोर-लेन प्रभावित, प्रस्तावित एनएच मंडी-गागल-नलसर प्रमुख थी। उन्होंने इस मौके पर स्थानीय जनता को प्रधानमंत्री द्वारा ग्रामीणों व किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी।