शिमला (एमबीएम न्यूज) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अरूणांचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की बहाली लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार की आज तक की सबसे बड़ी जीत है तथा उन लोगों को कड़ा संदेश है, जो कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को गिराने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का वर्चस्व आज भी कायम है और ‘लाॅ आॅफ द लैंड’ सभी साजिशों से ऊपर है।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि पहले उत्तराखण्ड और अब अरूणांचल प्रदेश में न्यायपालिका ने लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखा है, और दोनों मामलों में ऐतिहासिक निर्णय दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा शक्तियों के दुरूपयोग पर अंकुश लगेगा।